भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में महिला बनेगी नगर निगम की महापौर, जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित
प्रदेश में आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर गुरुवार को निकाली गई आरक्षण लॉटरी ने भीलवाड़ा की चुनावी तस्वीर बदल दी। भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पिछले चुनाव में यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था और भाजपा बोर्ड में राकेश पाठक महापौर बने थे। अब महिला आरक्षण के बाद राजनीतिक दलों में महिला दावेदारों को लेकर