हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में आस्था का सैलाब, 500 जवानों का पहरा
हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ा है। श्रावण मास की इस विशेष अमावस्या पर देर रात से ही लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान मत्स्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक और कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे हैं। किसानों की संख्या सबसे अधिक है, जो अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना लेकर चित्रकूट पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कप्तान हंसराज सिंह के निर्देश पर करीब 500 अधिकारी-कर्मचारी मेला क्षेत्र में तैनात हैं। एसएएफ की एक कंपनी, 130 आईजी रिजर्व बल, 50 नवआरक्षक और जिला पुलिस के 250 जवान व्यवस्था संभाल रहे हैं। मंदाकिनी घाटों पर एसडीईआरएफ की टीमें मोटरबोट और जीवनरक्षक उपकरणों के साथ तैनात हैं, जबकि सीसीटीवी और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों से निगरानी की जा रही है। एएसपी देहात प्रेमलाल कुर्वे के नेत�