मंझनपुर: अवंती बाई की जयंती पर कौशांबी में उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे और नारों से गूंजा मंझनपुर
कौशांबी में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर जिले में भव्य रैली और समारोह का आयोजन किया गया। ओसा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लोधी समाज समेत विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने शामिल होकर वीरांगना को श्रद्धांजलि दी। रैली का शुभारंभ समदा चौराहे से हुआ। वाहन और पैदल मार्च करते हुए लोग मंझनपुर पहुंचे। रैली मंझनपुर चौराहा होते हुए मॉडल पार्क पहुंची।