#सेवा_संकल्प_अभियान
सेवा की कहानी
नल-जल योजना से छज्जूखेड़ी के ग्रामीणों को राहत
उज्जैन, 6 अक्टूबर। महिदपुर ब्लॉक के ग्राम छज्जूखेड़ी में इंदौख समूह जल प्रदाय योजना के तहत नल-जल योजना से ग्रामीणों को घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। योजना शुरू होने से पहले ग्रामीणों को पानी के लिए 1-2 किलोमीटर दूर हैंडपंप, कुएं और ट्यूबवेल तक जाना पड़ता था। पानी भरने में काफी समय लगता था और खराब पानी के कारण बीमारियों की समस्या भी रहती थी।
वर्ष 2022-23 में योजना शुरू होने के बाद पिछले 10 माह से प्रतिदिन करीब दो घंटे नल से जल प्रदाय किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत हो रही है। बच्चों को भी समय पर स्कूल जाने में सुविधा मिल रही है। ग्रामीण बबीता चौहान ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain