ग्राम पंचायतो में कागजो में हो गईं ग्राम सभा, सरपंच-सचिव गायब, अधिकारी बने धृतराष्ट
सतना - जिले सहित प्रदेशभर की ग्राम पंचायतो में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मदिवस पर ग्राम सभा का आयोजन होना था, इसी क्रम में रामपुर बाघेलान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिहाई में ग्राम सभा के दिन भी पंचायत दफ्तर दोपहर 1 बजे खुला, सिर्फ और सिर्फ जीआरएस मौजूद हुई, सरपंच और सचिव नदारत रहे। ग्रामीणों ने ज़ब जीआरएस से जवाब तलब किया और बैठक के बिंदुओं के बारे में जानकारी चाही तथा रजिस्टर में कार्यवाही लिखने और रजिस्टर दिखाने की बात कही तो जीआरएस ने कहा रजिस्टर सचिव के पास रहता हैँ। अब सवाल यह है कि जब रजिस्टर सचिव के पास रहता है तो फिर ग्राम पंचायत दफ्तर क्यों खोला गया ? और ग्राम सभा कैसे आयोजित होगी ? मतलब साफ है कोरमपूर्ती के लिए जीआरएस पंचायत दफ्तर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है एक-एक महीने तक ग्राम पंचायत दफ्तर नहीं खुलता, सचिव - जीआरएस सतना में बैठकर पंचायत चलाते हैँ। ग्रामीण मामले की शिकायत भी कई बार रामपुर बाघेलान जनपद सीईओ रश्मि पांडे से की गई, परंतु उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया नहीं, स्थित यह कि सतना जिले में रामपुर जनपद भ्रष्टाचार के मामले में सबसे अव्वल हैँ। खैर मामले की जानकारी और शिकायत जिला पंचायत क़ी सीईओ सपना त्रिपाठी से की गई है, अब देखना महत्वपूर्ण होगा इस पूरे मामले में क्या एक्शन और क्या कार्रवाई होती हैँ।