गाय के साथ पशु क्रूरता के मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस ने दर्ज की FIR
पलेरा। नगर में गाय के साथ कथित अमानवीय कृत्य और पशु क्रूरता का मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना पलेरा पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 अक्टूबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पलेरा-नौगांव रोड स्थित वार्ड क्रमांक 2 में भज्जू उर्फ भागचंद अहिरवार नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान के सामने गाय के साथ कथित रूप से अमानवीय कृत्य और पशु क्रूरता की गई।
बताया गया कि घटना से संबंधित वीडियो 4 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया। फरियादी द्वारा इसकी सूचना टीकमगढ़ कंट्रोल रूम को भी दी गई।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgar