मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित किये जायेंगे विशेष शिविर
-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि ऐसे मतदाता जो एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वे फॉर्म-6 भरकर जमाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही ऐसे नागरिक, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे,वे भी फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित आयु पूर्ण होते ही उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा सके।
नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए स्वयं भी भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Collector Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh