गांव बाड़ीमाजरा में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार रमन त्यागी ने आज हल्का यमुनानगर के गांव बाड़ीमाजरा में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने करीब 2 वर्षों से खस्ताहाल सड़क, आंगनवाड़ी स्कूल की जर्जर स्थिति, सीवरेज व्यवस्था, और पीने के पानी की समस्या जैसे अहम मुद्दे उठाए। रमन त्यागी ने कहा कि जनता ने पार्षद, मेयर और विधायक को विकास के लिए चुना था, लेकिन जनप्रतिनिधि लोगों की मूलभूत समस्याओं से आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन समस्याओं का समाधान केवल कांग्रेस ही कर सकती है और आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर रिषीपाल मान, आस मोहम्मद, ज़हीर हसन, सतनाम सिंह, अमित, रूपराम लम्बरदार, प्रमोद धीमान, रमेश कश्यप, शिवपाल शर्मा, राहुल, अजय, आत्माराम, सहीराम, प्रबल जोशी और दीपक शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
#Yamunanagar #BadiMajra #RamanTyagi #Congress #HaryanaPolitics #VillageIssues