चंदवारा के बिरसोडीह में डीवीसी केटीपीएस ने लगाया चिकित्सा शिविर
डीवीसी केटीपीएस की ओर से सीएसआर पहल के तहत बिरसोडीह पंचायत सचिवालय में चिकित्सा शिविर आयोजित गुरुवार किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गई। शिविर का समन्वय डॉ. संगमित्रा नंदी, डीजीएम (एचएस) ने चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया। मौके पर पंचायत मुखिया बीरेन्द्र यादव समेत डीवीसी केटीपीएस अस्पताल/डिस्पेंसरी की टीम मौजूद रही। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डीवीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।