कटनी नगर: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल झिंझरी पुलिस ग्राउंड में हुई आयोजित
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशीष तिवारी ध्वजारोहण करेंगे। स्वत्रंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की फूल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन आज गुरुवार सुबह 8 बजे किया गया जहां अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और खुली जीप में सवार होकर परेड निरीक्षण किया।