तराना: सोयाबीन के सही दाम न मिलने से किसानों में आक्रोश, मंडी का गेट बंद कर किया हंगामा 🌾🚜
तराना कृषि उपज मंडी में सोयाबीन सहित अन्य फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आज जमकर हंगामा किया। उपज की लागत के मुकाबले बेहद कम भाव मिलने से आक्रोशित किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों का स्पष्ट कहना है कि फसलों के कम भाव के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी मेहनत का सही मोल नहीं मिल रहा है। हंगामे और गेट बंद होने की सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और नाराज किसानों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद मंडी में खरीदी का कामकाज दोबारा शुरू हो सका।
#TaranaMandi #FarmersProtest #SoybeanPrice #UjjainNews #AgricultureNews
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 1, 2026