दस्यु खत्म, अब तस्करों पर शिकंजा
बच्चों की गुमशुदगी से शुरू हुई जंगल सर्चिंग, संदिग्ध गतिविधियों ने बढ़ाई सतर्कता
सतना/चित्रकूट। मारकुंडी क्षेत्र के टिकरिया से दो बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद शुरू हुई जंगल सर्चिंग ने एमपी-यूपी की तराई में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चे टिकरिया स्टेशन से ट्रेन में बैठते दिखाई दिए और बाद में सतना में सकुशल मिल गए। इसके बावजूद डोडामाफी के जंगल में चरवाहों और ग्रामीणों से मिली संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के बाद पुलिस ने सर्चिंग का दायरा बढ़ा दिया।
सोमवार को मारकुंडी के चौरी जंगल में यूपी पुलिस ने कॉम्बिंग की, जबकि सतना के धारकुंडी, चित्रकूट, बरौंधा और मझगवां थाना पुलिस ने भी सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग की। पुलिस ने चरवाहों, लकड़हारों और ग्रामीणों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। दस्यु उन्मूलन के बाद अब पुलिस की नजर पशु तस्करों, बकरी लूटने वाले �