अलीगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल; जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। गांव में दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी गई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026