सीमा पार तस्करी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग,सस्पेक्टेड क्रिमिनल एक्टिविटी/नेटवर्क को लेकर लीड इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ सीमा सुरक्षा बल, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, विजिलेंस, कस्टम की एक महत्वपूर्ण बैठक पिपरा कोठी में संपन्न हुई।
बैठक में 71 वीं सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट, जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण, पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं रक्सौल सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी के द्वारा इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियां के संदर्भ में गंभीर विमर्श हुआ जिसमें मुख्य रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, उर्वरकों का अवैध आवाजाही, ह्यूमन trafficking, क्रिमिनल एक्टिविटी/ नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए अंतर विभागीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर जोड़ दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB
8 views | East Champaran, Bihar | Aug 21, 2026