आज दिनांक- 20.08.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव, जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सुगाँव का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में वर्गवार कक्षा के छात्रों की समस्या को सुनी गई। छात्रों के द्वारा बताया गया कि जीविका के द्वारा मेस एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है तथा जीविका द्वारा आपूर्ति की गई पोशाक माप के अनुरूप एवं गुणवतापूर्ण नहीं है। साथ हीं विज्ञान, गणित एवं हिन्दी आदि शिक्षकों की कमी, प्रयोगशाला नियमित रूप से संचालित नहीं करने, त्रैमासिक परीक्षा का परिणाम की जानकारी छात्रों को नहीं देने आदि के संदर्भ में शिकायत किया गया। जिलाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी के द्वारा छात्रों को बताये गये समस्याओं को एक सप्ताह के अन्दर निष्पादित करने हेतु निदेश दिया गया। साथ हीं जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी को निदेश दिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी के द्वारा वर्ग- 08 के छात्रों से गणित विषय में पूछे गये प्रश्न का संतोषप्रद जवाब देने पर वर्ग 08 के छात्र- पवन कुमार, संजीव कुमार एवं रूपेश कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विषयवार शिक्षकों की कमी को देखते हुए तत्काल बिहार बोर्ड का ऑनलाईन कोर्स उपलब्ध कराते हुए सुचारू रूप से कक्षा का संचालन कराने हेतु पर्याप्त पुस्तक, खेल सामग्री, संगीत उपकरण एवं जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधक को निदेश दिया गया कि विद्यालय में अनुशासन बनाते हुए छात्रों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। छात्रों के द्वारा जीविका के मेस के संदर्भ में किए गए शिकायत के आलोक में छात्रावासी छात्रों के साथ जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा जीविका के मेस में अल्पाहार किया गया तथा मेनु के अनुसार गुणवतापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन आदि उपलब्ध कराने का सख्त निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सुगौली एवं थानाध्यक्ष, सुगौली को विद्यालय का नियमित निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। औचक निरीक्षण में श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्परण, मोतिहारी, श्री अरूण कुमार अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, श्री दिलीप कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर- 01 मोतिहारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, नूतन किरण, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सुगौली, श्री रंजीत कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधक, श्री पंकज कुमार, प्रधानाध्यापक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सुगाँव एवं विद्यालय अध्यापक तथा छात्रगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar
48 views | East Champaran, Bihar | Aug 20, 2026