निवाली में आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ली बैठक
................
दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बड़वानी 07 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने निवाली में 13 से 17 अक्टूबर आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु नगर परिषद निवाली के सभागृह में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के पश्चात आयोजन स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक और निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम केे लिये मुख्य मंच एवं दो अतिरिक्त अन्य विशाल डोम भी तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन में आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों की सुगम पार्किंग के लिए ए बी सी सेक्टर में पार्किंग क्षेत्र को अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है, ताकि बड़े वाहनों, छोटे वाहनों और मोटर साइकिलों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे। साथ ही यातायात को सुचारू रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक प्रभावी रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन आवश्यक व्यवस्था हेतु आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
#JansamparkMP
#Badwani