नांदी रोड पर बिखरी गिट्टियां दे रहीं हादसों को न्योता, कल रिक्शा हुआ चकनाचूर!
पहाड़ी कस्बे में सड़क पर पड़ी गिट्टियां बनीं खतरा, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
चित्रकूट। जिले के पहाड़ी कस्बे के नांदी रोड पर सड़क में बिखरी पड़ी गिट्टियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई हैं। सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन यहां एक घटना में रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर पड़ी गिट्टियों को जल्द नहीं हटाया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बिखरी गिट्टियां किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों कर रहा है? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क से गिट्टियों को तत्काल हटाया जाए और मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी अन्य वाहन चालक या राहगीर को नुकसान न उठाना पड़े।
Karwi, Chitrakoot | Oct 15, 2026