चित्रकूट को 15 करोड़ के पुल की सौगात, श्रेय लेने की होड़ तेज!
चमरौहा पुल की स्वीकृति पर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला से Daily 24 भारत की खास बातचीत
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के चमरौहा में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। पुल को लेकर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी और पूर्व विधायक आनंद शुक्ला के प्रयासों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इसी बीच पुल निर्माण की स्वीकृति का श्रेय लेने की होड़ भी तेज हो गई है।
इस पूरे मामले को लेकर हमारे Daily 24 भारत के संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व विधायक आनंद शुक्ला से खास बातचीत की। बातचीत में पुल की स्वीकृति, इसके लिए किए गए प्रयासों और क्षेत्र की जनता को मिलने वाले लाभ सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
देखिए, चमरौहा पुल को लेकर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने क्या कुछ कहा और श्रेय की सियासत पर उनका क्या रुख है। खास बातचीत सिर्फ Daily 24 भारत पर।