चित्रकूट बहिलपुरवा के मड़ैयन में ग्रामीणों ने दबंग पर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप, जिला धिकारी से लगाई न्याय की फरियाद
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के मडैयन गांव में घरों तक जाने वाले पुराने रास्ते को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। आज बुधवार की सुबह 11 बजे आधा दर्जन ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और आवागमन बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घरों तक जाने वाले पुराने रास्ते को बंद कर दिया है। रास्ते से निकलने पर आरोपित गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते है इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर रास्ता खुलवाने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छत्रपाल, नंदकिशोर, रामनरेश और सुमैना सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।