Public App Logo
🚨 बलरामपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी का बड़ा बयान। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर बोले अवधेश द्विवेदी— "शंकराचार्य हमारे लिए पूजनीय हैं, लेकिन धर्मगुरु का दायित्व सनातन धर्म की रक्षा करना है। यदि वे सनातन विरोधी शक्तियों के पक्ष में दिखाई देते हैं तो यह गंभीर विषय है और उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए।" सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी को लेकर कहा— "कोई कुछ भी कहे, सूरज को दिया दिखाने से कुछ नहीं होता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों का मूल्यांकन जनता स्वयं कर रही है।" बलरामपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। #Balrampur #BJP #AvdheshKumarDwivedi #YogiAdityanath #Shankaracharya #UttarPradesh #PoliticalNews #BreakingNews #UPNews #BalrampurNews - Balrampur News