#अलीगढ़ AMU में देर रात हंगामा, छात्र संघ चुनाव की मांग पर 16 वें दिन भी धरना, भूख हड़ताल खत्म कराने पहुंचा प्रशासन,अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। छात्र नेता यासिर फहद लगातार 16 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। देर रात धरना खत्म कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कैंपस पहुंचे, जिसके बाद छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अनूपशहर रोड साइड स्थित हॉस्टलों से छात्रों को धरना स्थल की ओर आने से रोके जाने की बात सामने आई। छात्राओं के हॉस्टलों के बाहर भी नारेबाजी हुई और बड़ी संख्या में छात्राएं गेट पर जमा हो गईं। कैंपस में तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
#AMU #Aligarh
#StudentUnionElection #BreakingNews #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 7, 2026