Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

MORE NEWS

दिनारा के जोगिया गांव में 5 अगस्त को हुई घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मूल घटना में नामजद दो अन्य आरोपितों को भी संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। एसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। क्षेत्र में धारा-163 लगाई गई है।

#rohtasnews

दिनारा के जोगिया गांव में 5 अगस्त को हुई घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मूल घटना में नामजद दो अन्य आरोपितों को भी संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। एसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। क्षेत्र में धारा-163 लगाई गई है। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Aug 16, 2026

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में डीएम-एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश।

#rohtasdistrict #harghartiranga #bikramganj

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में डीएम-एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश। #rohtasdistrict #harghartiranga #bikramganj

Kargahar, Rohtas | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में हारमोनियम पर एकल गायन प्रस्तुत करते हुए लिटिल एंजेल प्ले स्कूल, फजलगंज के कक्षा चार के छात्र अद्वैत साह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। शानदार गायन के लिए अद्वैत साह को एकल गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

#rohtasdistrict #harghartiranga

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में हारमोनियम पर एकल गायन प्रस्तुत करते हुए लिटिल एंजेल प्ले स्कूल, फजलगंज के कक्षा चार के छात्र अद्वैत साह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। शानदार गायन के लिए अद्वैत साह को एकल गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। #rohtasdistrict #harghartiranga

Kargahar, Rohtas | Aug 16, 2026

रोहतास के जमुहार स्थित जीएनएस विश्वविद्यालय के हॉस्टल में विधि छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है। दहेज के दबाव में छात्रा ने आत्महत्या की थी। रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी।

#rohtasnews

रोहतास के जमुहार स्थित जीएनएस विश्वविद्यालय के हॉस्टल में विधि छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है। दहेज के दबाव में छात्रा ने आत्महत्या की थी। रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Aug 16, 2026

कांग्रेस के विरोध में सासाराम में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रोहतास के जिला अध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में रविवार को सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचकर समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्”, “देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के विरोध में नारे लगाए। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को भाजपा के रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया जिसका संचालन जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए संतोष पटेल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक है। देश के राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी प्रतीक का अपमान देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस को अपने आचरण और बयानों के लिए देश की जनता से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा सदैव मजबूती से देश के साथ खड़ा रहेगा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश राज ने कहा कि देश के गौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का प्रतीक है। इसके अपमान के विरोध में युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

आक्रोश मार्च में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री शिवनारायण चौधरी, रजनीश वर्मा, गुप्तेश्वर गुप्ता, राकेश रंजन, सुजीत गोंड, युवा मोर्चा के प्रभारी सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा एवं राजेश कुमार, उत्तम सिंह, जिला मंत्री अभय कुमार, अनुराग कुमार, प्रवीण रावत, जिला प्रवक्ता रजनीश तिवारी एवं विवेक तिवारी,शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस के विरोध में सासाराम में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रोहतास के जिला अध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में रविवार को सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्”, “देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के विरोध में नारे लगाए। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को भाजपा के रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया जिसका संचालन जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संतोष पटेल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक है। देश के राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी प्रतीक का अपमान देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस को अपने आचरण और बयानों के लिए देश की जनता से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा सदैव मजबूती से देश के साथ खड़ा रहेगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश राज ने कहा कि देश के गौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का प्रतीक है। इसके अपमान के विरोध में युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। आक्रोश मार्च में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री शिवनारायण चौधरी, रजनीश वर्मा, गुप्तेश्वर गुप्ता, राकेश रंजन, सुजीत गोंड, युवा मोर्चा के प्रभारी सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा एवं राजेश कुमार, उत्तम सिंह, जिला मंत्री अभय कुमार, अनुराग कुमार, प्रवीण रावत, जिला प्रवक्ता रजनीश तिवारी एवं विवेक तिवारी,शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kargahar, Rohtas | Aug 16, 2026