Public App Logo
दिनारा के जोगिया गांव में 5 अगस्त को हुई घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मूल घटना में नामजद दो अन्य आरोपितों को भी संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। एसपी रौशन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। क्षेत्र में धारा-163 लगाई गई है। #rohtasnews - Kargahar News