Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
rohtasdistrict
6 अक्टूबर को सासाराम बाइपास के पहले फेज का सीएम करेंगे उद्घाटन। आरा-बक्सर की गाड़ियां अब शहर के बाहर से गुजरेंगी, जिससे सासाराम को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। #rohtasdistrict #sasaram #biharnews
Kargahar, Rohtas
| Oct 5, 2026
#rohtasdistrict
#sasaram
#biharnews
MORE NEWS
रेडिया गांव में दो पक्षों के विवाद का वीडियो वायरल, लाठी लेकर धमकाने का आरोप रोहतास जिले तिलौथू थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर दूसरे पक्ष को कथित तौर पर धमकाता नजर आ रहा है। यह वीडियो कहा कि हम इसकी पुष्टि नहीं करते है।
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
बक्सर गंगा सेतु पर टूरिस्ट बस हादसा, तेलंगाना के 25 यात्री घायल गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बस; चालक गंभीर बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे तेलंगाना के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी समेत 25 यात्री घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, अन्य घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार तेलंगाना से 27 यात्रियों का दल टूरिस्ट बस से गया पहुंचा था। वहां पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। बस रात करीब 10 बजे गया से चली थी। सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे गंगा सेतु पार करने के बाद उत्तर प्रदेश की ओर जाते समय बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक तेज टक्कर होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी को बक्सर सदर अस्पताल भेजा।
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
भोजपुर में भीषण हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ 30 फीट नीचे बनास नदी में गिरी 18 चक्का हाइवा भोजपुर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीरो की ओर से आ रही 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे बनास नदी में जा गिरी। हादसे में चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय हाइवा चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद हाइवा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव में मदद की तथा घायल चालक और सहचालक को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की रेलिंग कमजोर है और पुल भी काफी संकरा है। इसके कारण एक समय में एक ही तरफ से वाहन गुजर पाते हैं। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी दुर्घटनाएं होती रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त पुल पर राहगीरों की भीड़ नहीं थी, वरना दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से पुल की रेलिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
आशा के लालच ने छीनी दो बच्चियों से मां की छाया परिजनों ने अस्पताल के सामने किया हंगामा, घंटों जाम रहा स्टेट हाईवे पीरो अनुमंडल क्षेत्र के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर टीवीएस शोरूम के ऊपर संचालित मां विंध्यवासिनी अस्पताल में रविवार को प्रसव के लिए पहुंची एक महिला की ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ गई। आरा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के समीप सड़क जाम कर हंगामा किया। जाम के कारण स्टेट हाईवे पर तीन किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई। मृतका की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी निर्मल कुमार सिंह की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बेटियां काजल (9) और नित्या (6) को छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार रंजू रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन मंजू देवी के साथ अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एएनएम मंजू कुमारी ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। नवजात को तत्काल आरा रेफर कर दिया गया और रंजू की बहन बच्चे को लेकर आरा चली गई। कुछ देर बाद रंजू की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी आरा रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि उसे परिवार के किसी सदस्य के साथ भेजे बिना ही रवाना कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरा पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल के पास जुट गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पीरो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मृतका के पति के मुगलसराय से पहुंचने का इंतजार किया गया। उनके पहुंचने के बाद परिजनों की सहमति से जाम हटाया गया। इस दौरान कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल के संचालन और वहां मरीजों के पहुंचने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और एक बार सिविल सर्जन के आदेश पर अस्पताल को सील किए जाने की बात भी सामने आई थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल के संचालन, ऑपरेशन करने वाले कर्मियों की योग्यता और प्रसूता को रेफर किए जाने की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। घटना के बाद आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के बजाय निजी अस्पतालों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की भी जांच होनी चाहिए। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
कैमूर कुदरा में 13 किलो गांजा के साथ महिला-पुरुष तस्कर गिरफ्तार कैमूर के कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13 किलो गांजा के साथ महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान अनिता कुमारी के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले की रहने वाली बताई गई है। वहीं पुरुष तस्कर की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो कुदरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी। मामले की पुष्टि करते हुए मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 13 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुदरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। कुदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रोहतास जिले में आगमन, डीएम ने दी कार्यक्रम की जानकारी....
Kargahar, Rohtas | Oct 5, 2026
सूर्यपुरा में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
जंतर-मंतर मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, रिहाई के बाद भी गरमाया विवाद दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। AISA ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा को बिना नंबर वाली निजी गाड़ी में ले जाया गया और उनके साथ महिला पुलिसकर्मी नहीं थीं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी वाहन से महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ले जाया गया। बाद में नेहा बोरा को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने से रिहा कर दिया गया। AISA ने दावा किया कि रिहाई के समय उनका मोबाइल और बैग उनके पास नहीं था। मामले को लेकर संगठन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026