Public App Logo
साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न 212 छात्रों को मिली डिग्री और 29 को पीएचडी उपाधि, उदयपुर। उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मेवाड़ बेनक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें पिम्स के करीब 125 एम.बी.बी.एस. तथा 58 एम.डी. एम.एस. छात्रों को डिग्री, विश्वविद्यालय के 29 छात्रों को पी.एच.डी. की उपाधि और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से हुआ। अध्यक्षता चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने की। कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने अपने स्वागत उद्बोधन देते हुए सन् 2016 मे स्थापित साई तिरुपति विश्वविद्यालय की विगत एक दशक की विकास यात्रा सभी संघटक कॉलेजों की उपलब्धियों, उनकी शैक्षणिक व अन्य आधारभूत सुविधाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटलाईसेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के समावेश, नवीन पाठ्यक्रमों, रिसर्च प्रोग्राम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे प्रयासों, तथा दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी पिम्स हॉस्पिटल की उपलब्धियों तथा अत्याधुनिक उपचार सेवाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सी. ई. ओ. शीतल अग्रवाल ने सभी डिग्री तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने सभी से निस्वार्थ भावना के साथ सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने और एक सफल चिकित्सक बनने का आह्वान भी किया। एम. डी. नमन अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं के बारे मे प्रकाश डाला तथा पिम्स एवं यूनिवर्सिटी की सफलता के लिए इसके सभी चिकित्सक, फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ के योगदान की सराहना की, #RajasthaNews #udaipur #NewsUpdate #rajasthan #पुलिस - Girwa News