राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सिमरिया धाम एवं धर्मशाला का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा, सुरक्षा, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर, एसडीआरएफ, पुलिस बल, महिला पुलिस, सीसीटीवी एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में 24×7 चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, नियंत्रण कक्ष एवं खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला 18 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक 38 दिनों के लिए आयोजित होगा।
IPRD Bihar
#cmsamrat
37 views | Begusarai, Bihar | Oct 1, 2026