बेगूसराय में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में कार्डियोटोकोग्राफी (CTG) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को CTG मशीन के संचालन, भ्रूण की हृदय गति एवं गर्भाशय के संकुचन की निगरानी तथा प्राप्त संकेतों की समझ के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य गर्भस्थ शिशु की स्थिति में असामान्यता की समय पर पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करना है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार विभिन्न जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#cmsamrat
13 views | Begusarai, Bihar | Oct 1, 2026