छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी की विशेष निगरानी
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस दीदी टीम द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीम की ओर से स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, छात्रावास और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित गश्ती एवं निगरानी की जा रही है।
पुलिस दीदी टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की ओर से महिलाओं एवं छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस दीदी हर कदम पर महिलाओं एवं छात्राओं के साथ है।