विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण का बृहत शिविर संपन्न
बीरगंज (नेपाल)। हरि खेतान बहुमुखी कैंपस, बीरगंज के प्रांगण में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बृहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में डॉ. आर.पी. खेतान, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. आदित्य, डॉ. बिपाशा एवं डॉ. राहुल गुप्ता सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में आंख, दांत, ब्लड शुगर, थायरॉइड सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।
शिविर का आयोजन लायन्स क्लब सेंट्रल की अध्यक्ष सुन्दरी अमात्य, क्यूरेटिव के अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह तथा केयर-उपकार की अध्यक्ष पूजा पोद्दार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 एस के डायनामिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम बिहारी पाण्डे, डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रामवतार प्रसाद खेतान, हरि खेतान कैंपस कार्यसमिति के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश रूंगटा तथा कैंपस प्रमुख किशोरी प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने तुलसी रोपण कर किया।
प्रथम दिन आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में लायन्स क्लब सेंट्रल की संस्थापक अध्यक्ष मीरा खेतान, सीता अग्रवाल, कविता हालन सहित समाजसेवी, पत्रकार, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
शिविर में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.बी. पाण्डे ने चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह को गवर्नर मेडल से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सहजीकरण निशा सिंह ने किया।