मंझनपुर: मंझनपुर के एक मिठाई दुकानदार पर किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर निवासी इसरतुन निशा पत्नी स्व. मो. सिद्दीक ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र मो. शमीम के लापता होने की शिकायत की है। महिला के मुताबिक उनका पुत्र शुक्रवार से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तहरीर में महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।