समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 611, दिनांक 01.10.2026
*****************************
*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुनियाद केंद्र, शेखपुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित*
****************************
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को
श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को लेकर अंतरपीढ़ीगत बंधन वृद्धि हेतु संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन बुनियाद केंद्र शेखपुरा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, बच्चों को वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं संवेदनशीलता रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बच्चों से कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभवों से सीखना और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला/अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों के सम्मान, सहयोग और देखभाल का संदेश दिया गया।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।**
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Samrat Choudhary
2 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 1, 2026