शेखपुरा में जिला खेल महोत्सव 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया गया।
समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया।
इस खेल महोत्सव में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, रग्बी, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली का संदेश भी दिया गया और अतिथियों को पौधे, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—
पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
जिला खेल महोत्सव 2026-27 — स्वस्थ युवा, सशक्त शेखपुरा!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar Samrat Choudhary
#CMSamrat
#samratchoudhary
40 views | Sheikhpura, Bihar | Sep 30, 2026