बरौनी के नीरज भवन में 'सेवा सेतु शिविर' का आयोजनः जनता को मिल रहा लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड क्षेत्र के नीरज भवन में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का शुभारंभ मंगलवार (6) अक्टूबर) को हुआ। यह विशेष शिविर 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
बरौनी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अनु रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
शिविर की मुख्य विशेषताएं और उपलब्धियांः
आवेदन प्राप्तिः शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सकेस्वास्थ्य जांच शिविरः बरौनी स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मेडिकल टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. राजीव कुमार और डेटा ऑपरेटर भूषण कुमार की देखरेख में लोगों के बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर की जांच की गई।
विद्युत विभागः बिजली बिल सुधार और सौर प्लेट से जुड़ी जानकारी के लिए सहायक विद्युत अभियंता विष्णुकांत पंडित, जेई मुन्ना कुमार और केशव कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।कृषि एवं मनरेगा विभागः कृषि विभाग से राजकुमार तथा मनरेगा विभाग से संजीत कुमार ने किसानों और श्रमिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी
बृहस्पतिवार (अंतिम दिन) विशेष अपीलः प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु रंजन कुमार ने बताया कि यह शिविर 8 अक्टूबर तक संचालित होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन्हें भी किसी प्रकार की कठिनाई हो या जो सरकार की किसी भी योजना की जानकारी चाहते हैं, वे कल बृहस्पतिवार को विशेष रूप सेइस शिविर में पहुंचकर आवेदन दें और योजनाओं का लाभ उठाएं
Dandari, Begusarai | Oct 7, 2026