कटनी नगर: बड़वारा पुलिस ने 2.330 किग्रा गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल व मादक पदार्थ जब्त
कटनी । क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार तीन शातिर गांजा तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 2.330 किलोग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई