🚨 बैतूल जिला अस्पताल में संदिग्ध मानव अवशेष मिलने से सनसनी! 🚨
बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय परिसर में एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद संदिग्ध मानव अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और डब्बे को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी में इसे किसी महिला के ऑपरेशन के बाद निकाला गया गर्भाशय (बच्चादानी) होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि डब्बे में क्या था। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
❓सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह मानव अंग है, तो आखिर यह अस्पताल परिसर के खुले क्षेत्र में कैसे पहुंचा? क्या यह किसी परिजन की लापरवाही है या अस्पताल प्रबंधन की गंभीर चूक? सच जांच के बाद ही सामने आएगा।
#Betul #बैतूल #BreakingNews #ब्रेकिंग_न्यूज #DistrictHospital #जिला_अस्पताल #HumanRemains #MedicalNews #MPNews #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #Hospital #Breaking #ViralNews #TrendingNews #NewsUpdate #बच्चादानी #भ्रूण #Investigation #BetulNews