🚨 नाग पंचमी पर महाकाल में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ में अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
उज्जैन: नाग पंचमी, सावन के तीसरे सोमवार और भगवान महाकाल की सवारी एक ही दिन होने से उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 9 बजे हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गए, जबकि कुछ कांवड़ियों को चोट लगने की भी सूचना है। प्रभावित श्रद्धालुओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार अब तक करीब 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सोशल मीडिया पर चल रही अफरा-तफरी और अव्यवस्था की खबरों को भ्रामक बताते हुए श्रद्धालुओं से अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#उज्जैन #महाकाल #महाकालमंदिर #नागपंचमी #नागचंद्रेश्वर #सावनसोमवार #उज्जैनसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज #मध्यप्रदेश #Mahakal #Ujjain #NagPanchami