Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

आज सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर एकात्म मानववाद के प्रेरणा पुंज एवं भाजपा के पितृ पुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को #समर्पण_दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

16.8k views | Ashoknagar, Ashok Nagar | Feb 12, 2025

MORE NEWS

पिपरई से करीब 6 किलोमीटर दूर अशोकनगर मार्ग पर स्थित रहटवास रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर विसंगति सामने आई है। सोमवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में कहीं ‘रतवास’ तो कहीं ‘रहटवास’ लिखा होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। प्लेटफॉर्म के मुख्य बोर्ड पर ‘रतवास’ अंकित है, जबकि शाइन बोर्ड पर ‘रहटवास’ लिखा है। यात्रियों का कहना है कि टिकटों में भी नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में यात्रियों को यह समझने में परेशानी हो रही है कि दोनों नाम एक ही स्टेशन के हैं या अलग-अलग स्थानों के।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन का विकास किया गया.....🧾
#piprai #NewsUpdate

पिपरई से करीब 6 किलोमीटर दूर अशोकनगर मार्ग पर स्थित रहटवास रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर विसंगति सामने आई है। सोमवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में कहीं ‘रतवास’ तो कहीं ‘रहटवास’ लिखा होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। प्लेटफॉर्म के मुख्य बोर्ड पर ‘रतवास’ अंकित है, जबकि शाइन बोर्ड पर ‘रहटवास’ लिखा है। यात्रियों का कहना है कि टिकटों में भी नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में यात्रियों को यह समझने में परेशानी हो रही है कि दोनों नाम एक ही स्टेशन के हैं या अलग-अलग स्थानों के।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन का विकास किया गया.....🧾 #piprai #NewsUpdate

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 18, 2026

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में चार पांच बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई..... #ashoknagar #news

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में चार पांच बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई..... #ashoknagar #news

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 18, 2026

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई इस रास्ते से गुजरने वाले लोग रोज परेशान होते हैं लेकिन इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है.....
#ashoknagar #NewsUpdate

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई इस रास्ते से गुजरने वाले लोग रोज परेशान होते हैं लेकिन इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है..... #ashoknagar #NewsUpdate

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 17, 2026

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई इस रास्ते से गुजरने वाले लोग रोज परेशान होते हैं लेकिन इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है........🧾
#ashoknagar #NewsUpdate

अशोकनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले खजुरिया कला के गांव के रास्ते की स्थिति बहुत खराब है ग्रामीण काफी समय से इस रास्ते को लेकर जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई इस रास्ते से गुजरने वाले लोग रोज परेशान होते हैं लेकिन इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है........🧾 #ashoknagar #NewsUpdate

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 17, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 21 अगस्त को ग्राम पंचायत कजराई में शिविर का आयोजन
कलेक्टर ने शिविर के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश
समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत कजराई में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि आगामी मुख्यमंत्री जन विश्‍वास शिविर में निर्देश दिए कि शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करायें। सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में ए ग्रेड में आने हेतु प्लानिंग कर शिकायतों का निराकरण कर बंद कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुंगावली एवं चंदेरी में आयोजित शिविरों में सभी स्तरों पर प्रभावी प्रयास किए गए, उनके सुखद परिणाम सामने आए। अनुविभाग स्तर के अधिकारियों, जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए किए गए अथक प्रयास सराहनीय रहा। कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध निराकरण की भावना से ही जन विश्वास शिविरों को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। 
अधिकारी करें शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्यालय एवं विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों सहित अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्धारित बिंदुओं पर जांच करें। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियो एवं समस्याओं को स्पष्ट रूप से दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट में अंकित की जाए।
उद्यम संवाद का आयोजन
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त को उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन युवा संगम कार्यक्रम के साथ शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में कराए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री मालवीय ने उद्यम संवाद कार्यक्रम में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
केंद्रीय मंत्री तथा जनसुनवाई के आवेदनों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा
 कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय मंत्री से प्राप्त पत्रों तथा जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ करें।

मंडी में जर्जर टंकी गिराये जाने के निर्देश
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने मंडी परिसर में जर्जर एवं दुर्घटना की आशंका वाली टंकी को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करके जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर जर्जर एवं जोखिम पूर्ण संरचना को चिन्हित कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्यवाही करें।
मध्यान्ह भोजन,नल जल योजना एवं निर्माण कार्य की समीक्षा
--
कलेक्टर श्री मालवीय ने मध्यान भोजन की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, भोजन की नियमित जांच करने तथा सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। नल जल योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्‍प अभियान एवं यात्रा के संबंध में आवश्‍यक निर्देश
--
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्‍मजयंती के अवसर पर श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्‍प अभियान एवं यात्रा का आयोजन जिला स्‍तर पर 20 अगस्‍त 10 सितम्‍बर 2026 तक किया जायेगा। 20 अगस्‍त को जिला मुख्‍यालय पर कलश बंधन एवं सम्‍मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पावन कलश रथ में स्‍थानीय रविदास मंदिर एवं ग्राम स्‍तर तक ले जाया जायेगा। उक्‍त यात्रा हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किये गये है। नियुक्‍त अधिकारी शासन के निर्देशानुसार अभियान के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्‍वयन हेतु आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 
बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री विकास कुमार आनंद,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री भुवनेश चौहान, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 21 अगस्त को ग्राम पंचायत कजराई में शिविर का आयोजन कलेक्टर ने शिविर के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत कजराई में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि आगामी मुख्यमंत्री जन विश्‍वास शिविर में निर्देश दिए कि शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करायें। सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में ए ग्रेड में आने हेतु प्लानिंग कर शिकायतों का निराकरण कर बंद कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुंगावली एवं चंदेरी में आयोजित शिविरों में सभी स्तरों पर प्रभावी प्रयास किए गए, उनके सुखद परिणाम सामने आए। अनुविभाग स्तर के अधिकारियों, जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए किए गए अथक प्रयास सराहनीय रहा। कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध निराकरण की भावना से ही जन विश्वास शिविरों को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। अधिकारी करें शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्यालय एवं विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों सहित अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्धारित बिंदुओं पर जांच करें। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियो एवं समस्याओं को स्पष्ट रूप से दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट में अंकित की जाए। उद्यम संवाद का आयोजन मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त को उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन युवा संगम कार्यक्रम के साथ शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में कराए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री मालवीय ने उद्यम संवाद कार्यक्रम में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री तथा जनसुनवाई के आवेदनों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय मंत्री से प्राप्त पत्रों तथा जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ करें। मंडी में जर्जर टंकी गिराये जाने के निर्देश -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने मंडी परिसर में जर्जर एवं दुर्घटना की आशंका वाली टंकी को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करके जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर जर्जर एवं जोखिम पूर्ण संरचना को चिन्हित कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्यवाही करें। मध्यान्ह भोजन,नल जल योजना एवं निर्माण कार्य की समीक्षा -- कलेक्टर श्री मालवीय ने मध्यान भोजन की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, भोजन की नियमित जांच करने तथा सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। नल जल योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्‍प अभियान एवं यात्रा के संबंध में आवश्‍यक निर्देश -- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्‍मजयंती के अवसर पर श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्‍प अभियान एवं यात्रा का आयोजन जिला स्‍तर पर 20 अगस्‍त 10 सितम्‍बर 2026 तक किया जायेगा। 20 अगस्‍त को जिला मुख्‍यालय पर कलश बंधन एवं सम्‍मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पावन कलश रथ में स्‍थानीय रविदास मंदिर एवं ग्राम स्‍तर तक ले जाया जायेगा। उक्‍त यात्रा हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किये गये है। नियुक्‍त अधिकारी शासन के निर्देशानुसार अभियान के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्‍वयन हेतु आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री विकास कुमार आनंद,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री भुवनेश चौहान, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026