सेवा ज्योति यात्रा में गूंजे जागरूकता के नारे, बच्चों ने दिया सेवा और सुशासन का संदेश
जहानाबाद : सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जहानाबाद में ‘सेवा ज्योति यात्रा-2026’ निकाली गई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का शुभारंभ अस्पताल मोड़ से उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष एवं अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जागरूकता नारों के माध्यम से आम लोगों को सेवा, सुशासन और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। यात्रा के दौरान नागरिक केंद्रित सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
गांधी मैदान में यात्रा के समापन पर जिला पदाधिकारी ने इसमें शामिल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों को सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं नागरिक केंद्रित सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सुशासन को और मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। सरकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है
Jehanabad, Jehanabad | Oct 6, 2026