स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का जीता दिल
नूरजामापुर, बेगूसराय। शांति निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, नूरजामापुर, बलिया, बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक संदेशों से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की विविधता, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति देखकर अभिभावक भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय परिसर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी देश की संस्कृति और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
विद्यालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार गौतम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार गौतम के साथ अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ( सूरज , अभय आनंद , अरविंद , आदिल , सिद्धार्थ , रेखा , कृति, सोनू, संगम आदि मौजूद रहे