प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने किया ध्वजारोहण
प्रतापगढ़। जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ। स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।
#PratapgarhNews
#IndependenceDay2026
#RajasthanNews
#80thIndependenceDay
#Pratapgarh