एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी। टीम ने करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार।
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली कि यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत, रवि दत्त, सोनू व आशीष की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर नायब तहसीलदार रविंदर को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 60 लाख रूपये कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश पुत्र दिलशाद के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत से बस में नशीले पदार्थ लेकर आया था और बस स्टैंड पर उतरकर यमुनानगर में किसी को इस हीरोइन (स्मैक) की डिलीवरी देने की फिराक में खड़ा हुआ था। टीम ने मुख्बरी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी एक मामला नशा तस्करी का दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 6, 2026