#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुरानी सब्जी मंडी, धार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अब विधानसभा से यात्राएँ पुरानी सब्जी मंडी में प्रातः 9:00 बजे एकत्रित होगी। देशभक्ति गीतों का वादन 9 से 10 तक बजे किया जाएगा । मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन 10 बजे होगा। प्रातः 10:10 बजे दिल्ली से लाइव प्रसारण होगा। तत्पश्चात 10:55 बजे सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। तत्पश्चात 11 बजे सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रगान होगा। तत्पश्चात सेवा ज्योति यात्राओं का प्रस्थान होगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने सुरक्षा व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, जन-सुविधाओं, पार्किंग, पेयजल और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम गरिमामय रूप में आयोजित हो। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय योजना के स्टॉल भी लगाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
8 views | Dhar, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026