Public App Logo
ब्रेकिंग | छतरपुर कुसमा गांव की जहर खाने वाली युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच अस्पताल में उपचार के दौरान युवती का पहला बयान सामने आया है। युवती ने बयान में कुछ लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। युवती का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। फिलहाल युवती की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। अब इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया और आगे की जांच पर सभी की नजर है। यदि युवती के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के साथ-साथ पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। #छतरपुर #कुसमा #महाराजपुर #जहरकांड #महिला_उत्पीड़न #MPNews #BreakingNews #ChhatarpurNews #Police #DistrictHospital - Chhatarpur Nagar News