🚨 लखमारा गांव की पहाड़ी पर लगातार भूस्खलन, ग्रामीणों में दहशत
📍 कपकोट तहसील क्षेत्र
लखमारा गांव की पहाड़ी पर पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पहाड़ी से मलबा, बड़े बोल्डर और पेड़ लगातार गिरकर लखमारा गधेरे में पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कोई बड़ा बोल्डर गधेरे में गिरकर पानी का बहाव रोक देता है तो वहां तालाब जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे नीचे बसे क्षेत्र में गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
भूस्खलन की चपेट में आने से शंकर सिंह, मोहन सिंह, जयत सिंह, अजब सिंह, उमा देवी, किशन सिंह और पौन सिंह समेत कई ग्रामीणों की कृषि भूमि मलबे में दब गई है। पहाड़ी पर कई जगह जमीन में दरारें भी पड़ गई हैं।
ग्राम प्रधान गीता देवी के अनुसार गैरखेत-लखमारा सड़क निर्माण के कारण भी क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति बनी है। वहीं प्रताप राम के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
🙏 ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल स्थलीय निरीक्षण, खतरे का आकलन और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।
#कपकोट #लखमारा #भूस्खलन #Bageshwar #उत्तराखंड #UttarakhandNews #Landslide #BreakingNews