मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नन्हीं बहनों संग मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व; कहा- "मातृशक्ति का सशक्तिकरण ही हमारी प्राथमिकता।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की नन्हीं बहनों और मातृशक्ति के साथ इस पवित्र त्योहार को बेहद भावुक और गरिमामयी अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में मुख्यमंत्री अपनी छोटी बहनों से राखी बंधवाते और उन्हें दुलारते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बच्चियों ने पारंपरिक परिधानों में मुख्यमंत्री को तिलक लगाया, कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Puskarsinghdhami #viralvideo