मंझनपुर: डिलीवरी के दौरान टेंवा की महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में डिलीवरी के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला को पहले मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया था, जिसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। टेवां गांव निवासी राकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मीना देवी को 12 अगस्त की रात प्रसव पीड़ा हुई थी।