Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
DPROPurnea
अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सशक्तिकरण: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत संचालित राजस्व न्यायलय के द्वारा पूर्णिया के भूमिहीनों को दिए गए वास-अधिकार !! Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar
| Oct 9, 2026
MORE NEWS
"सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" प्रखंड अमौर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-76 का जीर्णोद्धार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रखंड अमौर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-157 का जीर्णोद्धार कराया गया। इस पहल का उद्देश्य केंद्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाना है, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें तथा पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएँ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #purnea #Anganwari #SocialWelfareDepartment
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
"सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" प्रखंड अमौर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-198 का जीर्णोद्धार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1627, दिनांक 09/10/2026 प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:- कई स्पर्धाओं के परिणाम घोषित:- खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में गत 7 अक्टूबर 2026 से आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का तीसरा दिन विभिन्न खेल मैदानों पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल, इंदिरा गांधी स्टेडियम, डीएसए मैदान, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय तथा खेल भवन, पूर्णिया में किया जा रहा है। इसमें पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों—अररिया, किशनगंज, कटिहार एवं पूर्णिया से चयनित 588 खिलाड़ियों ने लगभग 60 दल प्रभारियों की देखरेख में विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों की भागीदारी:--- * फुटबॉल (बालक U-17): 72 खिलाड़ी * वॉलीबॉल (बालक U-14/17/19): 144 खिलाड़ी * कबड्डी (बालक/बालिका U-19): 96 खिलाड़ी * खो-खो (बालक/बालिका U-19): 96 खिलाड़ी * क्रिकेट (बालक U-17): 48 खिलाड़ी * एथलेटिक्स (बालक/बालिका U-17): 88 खिलाड़ी * टेबल टेनिस (बालक/बालिका U-14/17/19): 36 खिलाड़ी * तीरंदाजी (बालक/बालिका): 8 खिलाड़ी तृतीय दिवस के प्रतियोगिता परिणाम: 1. कबड्डी (U-19): * बालक वर्ग: विजेता – कटिहार | उपविजेता – पूर्णिया * बालिका वर्ग: विजेता – कटिहार | उपविजेता – किशनगंज 2. खो-खो (U-19): * बालक वर्ग: विजेता – पूर्णिया | उपविजेता – कटिहार * बालिका वर्ग: विजेता – पूर्णिया | उपविजेता – किशनगंज 3. क्रिकेट (बालक U-17): * विजेता: पूर्णिया | उपविजेता: कटिहार 4. वॉलीबॉल (बालक U-17): * विजेता: कटिहार | उपविजेता: पूर्णिया 5. टेबल टेनिस (उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी): * बालक U-14: हर्ष कुमार, आरव राज, संपूर्णा झा, अंश राज (पूर्णिया) एवं ऋषित अग्रवाल (अररिया)। * बालक U-17: दीक्षित राज, अतुल राज, रिशु रंजन (पूर्णिया), लक्ष्य सोनी (अररिया) एवं प्रिंस कुमार सोनार (किशनगंज)। * बालक U-19: जय मंगल, आयुष आनंद, अखम अली, मुन्ना शाह (पूर्णिया) एवं आयुष राज (कटिहार)। * बालिका U-14: अलका कुमारी, अदृति आनंद, श्रेया कुमारी (पूर्णिया)। * बालिका U-17: सुलेखा कुमारी (अररिया), आयशा अहमद, चांदनी कुमारी (पूर्णिया)। * बालिका U-19: समीक्षा आनंद (पूर्णिया)। 6. तीरंदाजी (उत्कृष्ट प्रदर्शन): * U-19 बालक: राज प्रीतेश कुमार (पूर्णिया) #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
पूर्णिया जिला स्कूल की लाइब्रेरी का हुआ कायाकल्प, "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत मिली नई पहचान | माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला स्कूल, पूर्णिया की लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया गया। वर्षों पुरानी इस लाइब्रेरी को अब नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में जिला स्कूल की लाइब्रेरी की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। साथ ही पुस्तकों को व्यवस्थित ढंग से सजाया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से अपनी पसंद की पुस्तकें चुन सकें। जीर्णोद्धार के बाद लाइब्रेरी में पठन-पाठन के लिए शांत और स्वच्छ माहौल तैयार हुआ है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इससे विद्यार्थियों में पुस्तक पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी विशेष लाभ मिलेगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने इस पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के नए स्वरूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यालय की गरिमा में वृद्धि होगी। जिला प्रशासन का कहना है कि "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत आगे भी अन्य सरकारी भवनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के सुधार कार्य कराए जाएंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #purnea #education
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
"सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" प्रखंड अमौर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-44 का जीर्णोद्धार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1626, दिनांक 09/10/2026, ================== मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 31.720 लीटर अवैध शराब जब्त, 07 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया को गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 24.720 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 07.000 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही 01 Honda SP मोटरसाइकिल जब्त कर 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई का स्थान-वार विवरण:--- डालकोला चेकपोस्ट (प्रथम कार्रवाई):- वाहन जांच के दौरान 09.750 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। डालकोला चेकपोस्ट (द्वितीय कार्रवाई):-- सघन चेकिंग के क्रम में एक Honda SP मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या: BR11BQ-4283) से 14.970 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। वाहन को जब्त करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। के०नगर (काझा कोठी):- गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 04.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद हुई तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मुफस्सिल (खखरैली):- छापेमारी के दौरान 03.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सख्त चेतावनी एवं आम जनता से अपील:---- मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के पूर्ण खात्मे के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि उन्हें अपने आसपास अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" प्रखंड अमौर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-137 का जीर्णोद्धार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026