समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1626,
दिनांक 09/10/2026,
==================
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 31.720 लीटर अवैध शराब जब्त, 07 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया को गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 24.720 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 07.000 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है।
इसके साथ ही 01 Honda SP मोटरसाइकिल जब्त कर 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई का स्थान-वार विवरण:---
डालकोला चेकपोस्ट (प्रथम कार्रवाई):- वाहन जांच के दौरान 09.750 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
डालकोला चेकपोस्ट (द्वितीय कार्रवाई):-- सघन चेकिंग के क्रम में एक Honda SP मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या: BR11BQ-4283) से 14.970 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।
वाहन को जब्त करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
के०नगर (काझा कोठी):- गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 04.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद हुई तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मुफस्सिल (खखरैली):- छापेमारी के दौरान 03.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
सभी मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सख्त चेतावनी एवं आम जनता से अपील:----
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के पूर्ण खात्मे के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि उन्हें अपने आसपास अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026