जमुई: फर्जी सिम निकालकर साइबर अपराध करने मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
साइबर अपराध की शिकायत के बाद साइबर थाना की टीम ने चकाई थाना क्षेत्र के सरौन गांव स्थित शुभ सीएससी सेंटर में छापेमारी कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल भी बरामद किए है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरौन गांव निवासी राजकपूर यादव और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। उक्त जानकारी शनिवार की दोपहर बाद 3:00बजे साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी है।
उन्होंने बताया कि सरौन स्थित शुभ सीएससी सेंटर के पीओएस एजेंट द्वारा ऐसे मोबाइल सिम जारी किए जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद साइबर थाना की टीम ने सेंटर पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि पीओएस आईडी का इस्तेमाल सरौन निवासी राजकपूर यादव और अरविंद कुमार कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि पिछले चार माह में उक्त पीओएस आईडी से करीब 100 सिम कार्ड जारी किए गए। इनमें से 80 मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज है। इन नंबरों से करीब 125 साइबर शिकायतें जुड़ी हैं। बताया कि इन शिकायतों में लगभग 13 लाख रूपये की साइबर ठगी की बात सामने आई है। इस संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
छापेमारी टीम में पुअनि. अभय कांत चंदा, पुअनि. प्रेम प्रभात समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiupdates #jamuinews #Crime #CrimeNews #viral #viralreels #viralchallenge #jamuiPolice #cyberpolice
Jamui, Jamui | Aug 22, 2026