जमुई में इनोवा कार से शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान भाग रही इनोवा कार को खदेड़कर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि मिर्चा के पास से पकड़ा गया है, जबकि चालक चलती गाड़ी में ही कूद कर फरार हो गया। कार से 2400 बोतल यानि 432 लीटर विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उक्त जानकारी शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप जमुई के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में खैरा इलाके में वाहन की जांच की गई। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम को देख इनोवा कार तेज रफ्तार पर भागने लगी। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा भी पीछा कर खदेड़ा गया। इस दौरान मौका देखकर चलती गाड़ी से ही मिर्चा के पास चालक कूद कर फरार हो गया। इसके बाद इनोवा कार को जब्त कर थाना लाया गया। कार से 2400 बोतल यानि 432 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के धनबाद से बाढ़ ले जाई जा रही थी। फरार चालक व शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को भी खंगाला जा रहा है। #jamuitopnews #jamuinews #jamuiPolice #UtpadVibhag #Crime #Sharabbandi #CrimeNews #viral
Jamui, Jamui | Aug 22, 2026